नालंदा: अस्थावां थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत,चुलिहारी मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। यह हादसा चुलिहारी मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

मृतकों की पहचान घोसवरी थाना क्षेत्र के सफराज नगर कुम्भरा गांव निवासी मुरारी राउत के पुत्र पुटुस राउत तथा चुलिहारी गांव निवासी डोमन राउत के पुत्र मनीष राउत के रूप में हुई है।

नालंदा: अस्थावां थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत,चुलिहारी मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई 2पुलिस ने पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों ने बताया कि पुटुस राउत अपने परिवार के यहां चुलिहारी गांव आया हुआ था। वह अपने ममेरे भाई मनीष राउत के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान चुलिहारी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई, जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।

Share This Article