खगड़िया जिला में नाव हादसा में दो महिला की डूबने से हुई मौत, शव बरामद

DNB Bharat

घटना खगड़िया जिला सदर प्रखण्ड के घुसमुरी बिशनपुर गांव के पास कोसी नदी के उपधार में एक नाव डूबने का हुआ हादसा।

डीएनबी भारत डेस्क 
खगड़िया से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां एक नाव हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि घटना खगड़िया जिला के सदर प्रखण्ड के घुसमुरी बिशनपुर गांव के पास कोसी नदी के उपधार में एक नाव डूब गई। जिसमें आठ लोग सवार थे। घटना की जानकारी के बाद प्रशानिक स्तर एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों की तत्परता से आठ में छह लोगों को सकुशल निकाला गया। लेकिन इस दौरान दो महिला की डूबने से मौत हो गई।

खगड़िया जिला में नाव हादसा में दो महिला की डूबने से हुई मौत, शव बरामद 2

वहीं एसडीआरएफ की टीम ने दोनों महिला का शव बरामद कर लिया है। और मृतक की पहचान भी कर ली गई है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर पीड़ित परिजन को यथासंभव सरकारी मदद का आश्वासन देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनों मृतक महिला के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक एक महिला के छोटे छोटे बच्चे कुछ समझ नहीं पा रहे थे की क्या हो गया लेकिन रोते बिलखते देखे गये।जिसे ग्रामीण और परिजन संभालने की कोशिश में लगे थे। वहीं जानकारों ने बताया कि नाव पर सवार सभी लोग बहियार मकई रोपने जा रहे जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।

- Sponsored Ads-

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

Share This Article