मवेशी घर में आग लगने से हजारों रूपये की सम्पत्ति जलकर राख

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नं 10 में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लगने से स्व प्रभुदेवा गुप्ता के पुत्र मुरलीधर गुप्ता का मवेशी घर,भुसकार, जलावन ,चापाकल पाइप आदि जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही आस पास में अफरातफरी मच गई।

- Sponsored Ads-

मवेशी घर में आग लगने से हजारों रूपये की सम्पत्ति जलकर राख 2ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों के अथक प्रयास एवं दमकल की सहायता से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। पीड़ित मुरलीधर गुप्ता ने बताया  कि आग लगने से करीब 30 हजार की संपत्ति का नुकसान हुआ है।गोबर के ढ़ेर की उठी चिंनगारी से आग लगने की बात बतायी जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article