डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर 3 पंचायत एनएच 28 स्थित सुरो चौक हनुमान मंदिर के समीप सोमवार की रात दो दुकान में अज्ञात चोरों ने करीब 66 हजार रुपये का सामान समेत नगद चोरी करके फरार हो गया। चोरी की घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार ने बछवाड़ा थाना में शिकायत की है।

पीड़ित दुकानदार सूरो गांव निवासी पंकज कुमार सिंह व धीरज कुमार सिंह ने बताया कि हम लोग प्रतिदिन की तरह सोमवार की शाम दुकान बंद कर अपने घर चले गये। जब मंगलवार की सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा की दुकान का समान बिखरा पड़ा है।
उन्होंने बताया कि दुकान में रखा समान बिस्कुट,सिगरेट, सुधा का मिठाई, दही, पनीर समेत हनुमान मंदिर विकास के लिए रखा 11 हजार 3 सौ 34 रूपये नगद समेत करीब चालीस हजार का समान लेकर फरार हो गया। दुकानदार बताया कि पहले हनुमान मंदिर परिसर से बिजली का कनेक्शन हटा दिया और जब अंधेरा हो गया तो दुकान का किवाड़ तोड़कर दुकान में प्रवेश कर समान निकाल लिया।
व
ही दुकानदार धीरज कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चोर ने दुकान का ताला से लगे लोहे के बल्ले को काटकर दुकान में प्रवेश किया और दुकान में रखा समान, गुटखा,सिगरेट,टॉफी, कोलड्रीक व गल्ला में रखा लगभग 15 सौ रुपये समेत करीब पन्द्रह हजार रुपये का समान लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। मामले में थानाध्यक्ष परमेंद्र कुमार ने बताया कि सुरो चौक के पास दो दुकानों में चोरी की घटना सामने आई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
डीएनबी भारत डेस्क