सेवानिवृत शिक्षक की मौत, शिक्षक समुदाय समेत ग्रामीणों में शोक की लहर

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के दामोदरपुर पंचायत के बसही वासी शिक्षक गणेश राम के पिता सेवा निवृत्त शिक्षक राम उदगार राम (80) का निधन हृदयगति रुक जाने से सोमवार को  हो गया। ये मध्य विद्यालय मेहदौली से 2006 में सेवानिवृत्त हुए थे। सेवा निवृत्त के बाद समाज के हर काम में बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे। इनके निधन की सूचना मिलते ही समाज में शोक की लहर फैल गयी।

इनके अंतिम दर्शन के लिए आसपास के ग्रामीणों का भीड़ लगा रहा। वे अपने पीछे दो पुत्र,दो पुत्री,पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन पर चेरिया बरियारपुर विधायक राजवंशी महतों,प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव उमेश प्रसाद सिंह,वरीय सचिव अशोक कुमार सिंह,अंचल सचिव रईस, शिक्षक नेता संजय कुमार हिटलर,अमित कुमार,नंद कुमार,इकवाल,हरगौरी चौधरी,राम बालक मंडल सहित काफी संख्या में लोगों ने शोक प्रकट किया है।

Share This Article