होली मिलन क्रिकेट में बेगूसराय की रोमांचक जीत, रणधीर मैक्स ने 42 गेंद में ठोके 154 रन

DNB Bharat Desk

होली मिलन समारोह के अवसर पर महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीहट के मैदान में नवभारत क्रिकेट क्लब बीहट के वरिष्ठ खिलाड़ी शिक्षक सुनील कुमार गावस्कर द्वारा आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में नवभारत क्रिकेट क्लब बीहट एवं बेगूसराय के बीच फ्रेंड्ली मैच खेला गया।टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवभारत क्रिकेट क्लब बीहट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 292 रन बनाए।

- Sponsored Ads-

जबाब में उतरी बेगूसराय की टीम ने 18.4 ओवर में 297 रन बनाकर मैच जीत लिया।मैन ऑफ द मैच का खिताब बेगूसराय के रंधीर मैक्स ने 42 गेंद ,154 रन बनाए। निर्णायक की भूमिका में मंगल कुमार, दीपक कुमार ने किया।उद्धोषक शिक्षक दिलिप कुमार ने किया।

होली मिलन क्रिकेट में बेगूसराय की रोमांचक जीत, रणधीर मैक्स ने 42 गेंद में ठोके 154 रन 2मैच आरंभ के दौरान खिलाडियों से परिचय प्राप्त नप बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, बेगूसराय खेल महासंघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, लोजपा रामविलास नेता सिंटु कुमार सिंह, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चैयरमेन श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, शिक्षक सुनील कुमार, समाजसेवी शंकर सिंह, विकास कुमार एवं पप्पू सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article