डीएनबी भारत डेस्क
जिले में अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर तेयाय ओपी थाना की पुलिस टीम ने छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई तेयाय ओपी क्षेत्र के काजी रसलपुर गांव में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान काजीरसलपुर गांव निवासी महेश चौधरी के पुत्र रोहित चौधरी के रूप में हुई है।
इस संबंध में तेयाय ओपी अध्यक्ष कुमारी निकिता भारती ने बताया कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में अभियुक्त के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब या नशीले पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट