डीएनबी भारत डेस्क
सहायक सुरक्षा आयुक्त बरौनी निरीक्षक प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बरौनी उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल सी आई वी गड़हरा रामाशीष सिंह स्वान दस्ता बरौनी के स उ नि अमित कुमार साथ स्निपर डॉग मिलो एवं बल सदस्य गण आरपीएफ पोस्ट बरौनी व जीआरपी बरौनी के संयुक्त तत्वाधान में होली त्यौहार के मद्भेनजर बरौनी रेलवे प्लेटफार्म सर्कुलेटिंग एरिया स्टेशन परिसर में जागरूकता अभियान समय 13:00 बजे से 14 :00 बजे तक चलाया गया

जिसमें यात्रियों को रेल नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने उचित यात्रा टिकट लेकर यात्रा करने;जहाँ तहाँ गंदगी न फैलाने ;नशा खुरानी गिरोह से सावधान रहने ;किसी अनजान द्वारा दिया गया कोई खाने की या पीने की समान ना खाए ना पिए ;अनजान लोगों से दोस्ती ना करें
दोस्ती के बहाने आपको नशा खिला-पिला कर लूट सकते हैं अपने मोबाइल व सामान के प्रति सजग रहे किसी भी लावारिस बैग या समान को हाथ ना लगायें कहीं पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत जीआरपी व आर पी एफ को दें इत्यादि विषयों पर यात्रियों को जागरूक किया गया
डीएनबी भारत डेस्क