बेगूसराय में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त मुठभेड़ में 4 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; भारी मात्रा में हथियार बरामद

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी के दौरान हुई मुठभेड मे चार अपराधी हुआ गिरफ्तार। इस संबंध मे एसपी मनीष ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी की  मधुरापुर दियारा मे हथियार के साथ अपराधी किसी बड़ी योजना को अंजाम देने फिराक मे था ।

इसी सूचना पर बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ छापेमारी करने पहुची जहा पुलिस को देखते ही अपराधी फायरिंग करने लगा।वही जवाबी कार्रवाई मे एक अपराधी नीरज कुमार को पैर मे गोली लगी वही नीरज सिंह के आलावे कन्हैया कुमार, विकास सिंह, विष्णु कुमार को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

बेगूसराय में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त मुठभेड़ में 4 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली; भारी मात्रा में हथियार बरामद 2गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस को एक रेगुलर राइफल,एक देशी राइफल,एक पिस्टल, एक कट्टा,15 जिन्दा कारतूस, मोबाइल और खोखा बरामद किया गया है।गिरफ्तार व्यक्ति का विभिन्न थाने मे अपराधिक मामला दर्ज था ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article