नालंदा में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन परिमार्जन के नाम पर घूसखोरी

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगीर अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी अखिलेश साह को 45,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

आरोपी जमीन के दस्तावेजों में परिमार्जन के नाम पर घूस की मांग कर रहा था।छबीलापुर थाना क्षेत्र के रटना गांव निवासी राजीव कुमार की शिकायत पर 2 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद डीएसपी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में गठित निगरानी टीम ने मंगलवार को छबीलापुर रोड स्थित लेदुवा पुल के पास जाल बिछाकर आरोपी को पकड़ लिया।

नालंदा में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन परिमार्जन के नाम पर घूसखोरी 2निगरानी ब्यूरो के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक भ्रष्टाचार के 14 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस साल यह 11वां और 12वां ट्रैप केस है। बीते एक महीने में 9 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर कुल 1,65,000 रुपये की रिश्वत बरामद की गई है।

Share This Article