भगवानपुर पुलिस ने विभिन्न मामले के तीन वारंटी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव से विभिन्न मामलों के तीन कोर्ट वारंटी को अभियान चलाकर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त मामले में मिली जानकारी के अनुसार तेयाय ओपी प्रभारी नुतन कुमारी के निर्देश पर ओपी के अन्य पुलिस बल मद्यनिषेध मामले में फरार चल रहे कोर्ट वारंटी ओपी क्षेत्र के अतरुआ निवासी विरजु चौधरी की पत्नी राधा देवी को गिरफ्तार किया है

- Sponsored Ads-

वहीं गवाही मामले में वारंटी उक्त ओपी क्षेत्र के बसही गांव निवासी रामप्रकाश पासवान की पत्नी रंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साथ ही साक्ष्य मामले में वारंटी भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव निवासी श्रीराम राय के पुत्र चंदन कुमार राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों गिरफ्तार कोर्ट वारंटी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में बेगूसराय न्यायालय भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article