डीएनबी भारत डेस्क
रहुई थाना क्षेत्र के स्वतंत्र गली के पास सरमेरा बिहटा मुख्य मार्ग पर ई-रिक्शा सवार महिला के बैग से ज्वैलरी चोरी करते रंगे हाथ एक युवक को ई रिक्शा चालक पकड़ लिया।

महिला के शोर मचाने पर चालक ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाना ले गई। पीड़िता रिक्कम देवी ने बताया कि बैग से सोने की चेन, टीका और झुमका चोरी किए गए, हालांकि गहने बरामद नहीं हो सके हैं।
महिला ने बताया की वह शिवाय विगहा से हवनपुरा शादी समारोह मे शिरकत करने जा रही थी तभी रास्ते मे चोर ने पीछे से ई रिक्शा पर चढ़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.गिरफ्तार युवक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र निवासी दहाड़ों के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष ललित विजय ने कहा कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डीएनबी भारत डेस्क