बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान चार युवक डूबा, दो युवक की मौत, दो युवक को लोगो ने डूबने से बचाया

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान चार युवक डूब गया। जिसमें दो युवक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया जबकि दो युवक को बचा नहीं सका और डूबने से दोनों युवक की मौत हो गई।  मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही काफी खोजबीन के बाद तकरीबन 5 घंटे के बाद दोनों युवक का शव गंगा नदी के पानी से स्थानीय गोताखोर के द्वारा निकाला गया।  पूरा मामला नयागांव थाना क्षेत्र के नया गांव गंगा घाट की है।

मृतक दोनों युवक की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौतम गांव के रहने वाले अवधेश कुमार का पुत्र कुंदन कुमार एवं नरेश पासवान का पुत्र सन्नी कुमार के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि चार युवक नयागांव में काम करने के लिए गया था। काम करने के दौरान ही अचानक चारों युवक गंगा नदी में स्नान करने लगा। स्नान करने के दौरान ही चारों युवक डूब गया। वही डूबता देख चारों युवक को स्थानीय लोगों ने बचाने का हर संभव प्रयास किया। जिसमें दो युवक को लोगों ने गंगा नदी के पानी से निकाल कर जान बचाया जबकि दो युवक को बचा नहीं सका और डूबने से दोनों युवक की मौत हो गई।

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान चार युवक डूबा, दो युवक की मौत, दो युवक को लोगो ने डूबने से बचाया 2स्थानीय लोगों ने बताया है कि काफी खोजबीन के बाद दोनों युवक को गंगा नदी के पानी से शव को बरामद किया। हालांकि  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नयागांव थाना पुलिस को दी। मौके पर नयागांव थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article