वीरपुर में अज्ञात चोरों ने घर के खिड़की के सहारे घर में घुसकर लाखों रूपये का समान लेकर हुआ फरार, पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर सब्जी बाजार के निकट एक सुनसान घर में घुसकर अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों रुपए मुल्य के कीमती सामान की चोरी कर लिए जाने की मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में पीड़ित अदालत राय की पत्नी रीना देवी ने वीरपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

- Sponsored Ads-

जिसमें उन्होंने बताया कि गत 23 दिसंबर को पिताजी को देखने के लिए स्वपरिवार नैहर गई हुई थी।इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।पीड़ित ने बताया कि चोरों ने खिड़की के सहारे घर में प्रवेश किया और अलमीरा में रखे 45 ग्राम सोना,10 भरी चांदी के पायल,एक टेलीविजन,एक मोबाइल व 47 हजार नगद रुपए लेकर फरार हो गया है।

इधर घटना की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच की। इस संबंध में थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article