घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक शादीशुदा महिला का शव फंदे से लटका हुआ उसके घर से ही पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि महिला के शव मिलने के बाद घर के सभी लोग फरार हो गए हैं।फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की है।
मृत महिला की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले नीतीश कुमार की पत्नी जुली कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शादीशुदा महिला का शव फंदे से लटका हुआ घर में ही था। और घर वाले घर छोड़कर सभी लोग फरार थे। तभी इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी।
मौके पर खोदावंदपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि हत्या या आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही इस घटना के बाद उसे इलाके में काफी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
डीएनबी भारत डेस्क