शराबबंदी की हकीकत.. न्यू बरौनी स्टेशन पर शराब के नशे में टिकट काट रहा बुकिंग क्लर्क का विडियो सोसल मीडीया पर वायरल

DNB Bharat

सूचना मिलने पर बरौनी जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने अग्रिम कार्यवाई के लिए बुकिंग क्लर्क को भेजा बेगूसराय सदर चिकित्सीय जांच को।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में राज्य सरकार के द्वारा लागू शराबबंदी कानून की हकीकत चौकाने वाली है। ऐसा नहीं कि राज्य सरकार प्रदेश में फेल शराबबंदी कानून की हकीकत से वाकिफ नहीं है। लेकिन अपनी जिद के कारण न जाने इस शराबबंदी कानून के चलते राज्य सरकार कितने घरों को और बेघर करेगी। जिसका साफ उदाहरण लगातार जहरीली शराब से मौत की घटनाएं हैं जो पूरे देश में बिहार में शराबबंदी कानून की जमीनी हकीकत बयां कर रही है।

- Sponsored Ads-

शराबबंदी की हकीकत.. न्यू बरौनी स्टेशन पर शराब के नशे में टिकट काट रहा बुकिंग क्लर्क का विडियो सोसल मीडीया पर वायरल 2

ताजा मामला न्यू बरौनी स्टेशन पर सुबह 7:30 बजे की है। जब कोशी एक्सप्रेस ट्रेन को पकड़ने के लिए रेल यात्री टिकट काउंटर पर पहुंचे तो शराब के नशे में धुत बुकिंग क्लर्क यात्री को टिकट काटकर नहीं दे सके। मजबूरन यात्रियों को बिना टिकट ही कोसी एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा करनी पड़ी।

शराबबंदी की हकीकत.. न्यू बरौनी स्टेशन पर शराब के नशे में टिकट काट रहा बुकिंग क्लर्क का विडियो सोसल मीडीया पर वायरल 3

इसी बीच एक यात्री ने नशे में धुत्त बुकिंग क्लर्क का विडियो सोसल मीडीया पर वायरल कर दिया। फिर क्या सोरल मीडिया पर वायरल विडियो को देखकर बरौनी जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम न्यू बरौनी स्टेशन पर पहुंचकर बुकिंग कार्यालय में तैनात वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क दीपू कुमार उम्र 31 वर्ष पिता शत्रुघ्न साह ग्राम लशकरीपुर जिला मुजफ्फरपुर को शराब के नशे में पाये जाने पर अग्रिम कार्रवाई हेतु जांच कराने के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

शराबबंदी की हकीकत.. न्यू बरौनी स्टेशन पर शराब के नशे में टिकट काट रहा बुकिंग क्लर्क का विडियो सोसल मीडीया पर वायरल 4

इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि बेगूसराय चिकित्सीय जांच में भेजे गए बुकिंग क्लर्क दीपू कुमार का शराब पीने की पुष्टि हो गई है। जिसके बाद उसे बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया है।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article