वीरपुर थाना क्षेत्र में शराब, अस्मैक कारोबारियों के बढ़े है हौसले; युवक पर हुआ जानलेवा हमला

DNB Bharat Desk

वीरपुर/बेगूसराय: वीरपुर थाना क्षेत्र में देशी और विदेशी शराब के साथ-साथ अस्मैक (स्मैक) विक्रेताओं के बढ़ते मनोबल के बीच, पर्रा गांव के एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है।

- Sponsored Ads-

​पर्रा निवासी रौशन सहनी ने थाना में आवेदन देकर अपने ही ग्रामीण आदित्य कुमार समेत दो अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। आवेदन के अनुसार, आरोपियों ने पिस्तौल, गोली और तेज धारदार हथियार से लैस होकर घर पर चढ़कर उनके पुत्र करण कुमार पर जान से मारने की नियत से वार किया।

​इस संबंध में, थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article