बेगूसराय में  युवक शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, परिजन लगा रहे हैं हत्या का आरोप, पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

 

युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी एगु निवासी राजू कुमार के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा बांध के नजदीक एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटी एगु निवासी राजू कुमार के रूप में की गई है। परिजनों ने अपराधियों के द्वारा गले में फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है । मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजू कुमार मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह उर्फ बोगो सिंह के यहां ड्राइवर के रूप में काम करते थे ।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि आज वह अपने गेहूं की दमाही करवाने के लिए बहियार गए थे और दमाही के बाद उन्होंने अपने भाई को बाइक से आने का के लिए फोन भी किया था। लेकिन आरोप लगाया जा रहा है कि इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने सुनसान इलाके में एक बगीचे में उन्हें पकड़ लिया और गले में फंदा डालकर उनकी हत्या कर दी। उनके भाई राहुल कुमार का कहना है कि किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा उन्हें मोबाइल पर सूचना दी गई कि आपका भाई के साथ मारपीट की जा रही है । सूचना मिलते ही वह लोग जब दौड़कर उक्त स्थल पर पहुंचे तो वहां राजू कुमार का शव पड़ा हुआ था।

बेगूसराय में  युवक शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, परिजन लगा रहे हैं हत्या का आरोप, पुलिस कर रही है जांच 2तत्पश्चात इसकी सूचना मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी गई । सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है । अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर किन अपराधियों के द्वारा राजू कुमार की हत्या की गई है और हत्या की वजह क्या थी ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article