पशु महामारी से कराह रहे वीरपुर के किसान, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौन; कांग्रेस नेता ने सौंपा त्राहिमाम पत्र

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

इन दिनों वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के पशुपालक किसानों के जानवरों में महामारी लगातार जारी रहने से किसानों के हाल बद से बद्तर दिनों दिन होती चली जा रही है । लेकिन पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन बैठे हैं।दर असल वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत समेत वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के आसपास के पंचायतों, गांवों में किसानों के पालतू जानवरों में गाय,भैंस,बकरी भंजजा रोग से ग्रस्ति होकर मर रहे हैं।

- Sponsored Ads-

लेकिन क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौन हैं।यह भंजजा रोग महां मारी का उग्र रुप धारण कर चुका है।फीर भी किसानों के इस दख दर्द में मद्द करने वाला तो दुर आवाज उठाने वाला भी कोई नहीं है। आश्चर्यजनक बात तो यह है कि आज से कुछ महिनों पूर्व सरकारी स्तर पर करोना की तरह जानवरों को भी इस रोग के संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण भी किया गया था। फिर भी जानवर मर रहे हैं।

पशु महामारी से कराह रहे वीरपुर के किसान, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौन; कांग्रेस नेता ने सौंपा त्राहिमाम पत्र 2जिसे कांग्रेस जिला कमेटी के सदस्य जय शंकर प्रसाद यादव ने गंभीरता से लेते हुए 20 दिसंबर शनिवार को वीरपुर वीडियो पंकज कुमार शक्ति धर को त्राहिमाम पत्र देकर किसानों को इस आपदा से बचाने की गुहार को लगाया है। उन्होंने बताया कि अंकज सिंह, पंकज सिंह, कृष्णनंदन यादव,लालू यादव, राम कुमार सिंह, गोपल्लव झा समेत सेकरों किसानों के 50 हजार से एक लाख रुपए मुल्य के जानवर मर चुके हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article