वीरपुर के छात्र मोहम्मद एहसान का ‘इंस्पायर्ड अवॉर्ड’ के लिए चयन, नवाचार में लहराया परचम।

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कक्षा 6वीं से 10वीं तक के स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक छात्रवृत्ति योजना इंस्पायर्ड अवॉर्ड संचालित की है, जिसके तहत छात्रों के मौलिक विचारों और नवप्रवर्तनों को प्रोत्साहित किया जाता है, इसमें चयनित छात्र छात्राओं को 10,000 की वित्तीय सहायता राशि अपने नवाचार के मॉडल निर्माण और उसके जिला स्तर पर प्रदर्शन के लिए दी जाती है।

और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उनके विचारों को विकसित करने के अवसर प्रदान किए जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि जगाना और वैज्ञानिक सोच विकसित करना है।दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान के लिए मौलिक विचारों और नवाचारों को प्रोत्साहित करना। प्रतिभाशाली छात्रों को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। जिसमें वीरपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर के अष्टम वर्ग के छात्र मोहम्मद एहसान प्रतिभा और नवाचार क्षमता के साथ ही अपने शिक्षकों के सही मार्गदर्शन के बल पर यह सफलता हासिल की है। 

वीरपुर के छात्र मोहम्मद एहसान का 'इंस्पायर्ड अवॉर्ड' के लिए चयन, नवाचार में लहराया परचम। 2जानकारी देते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार झा ने बताया कि शिक्षक संतोष चौरसिया के सफल मार्गदर्शन, कुशल नेतृत्व और विद्यालय के सभी शिक्षकों के सहयोग एवं बच्चे के कड़ी मेहनत और लगन से ही वर्ग 8 के छात्र मोहम्मद एहसान को ये सफलता मिली है। 

इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार झा,शिक्षक रंजन कुमार , संतोष चौरसिया ,संजीव कुमार, सरोज कुमार, रौशन कुमार, शिवचंद्र कुमार,योगेश कुमार, मोहम्मद तस्लीम, मोहम्मद सलीम, अब्दुल बद्द सिद्दिकी, भारती कुमारी, कुमारी रजनी, मंटून कुमारी, संगीता कुमारी, काजल ने चयनित सभी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। वहीं इस उपलब्धि से शिक्षा के क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

Share This Article