समस्तीपुर: सोशल मीडिया पर अग्निपीड़ित परिवार ने रील डालकर राजू सहनी से मांगी मदद, राजू सहनी ने महीनों का राशन सामग्री, बर्तन,कपड़ा व अन्य जरूरत के सामान उपलब्ध कराया

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी गरीबों के मसीहा नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी राजू सहनी ने शुक्रवार 7 मार्च 2026 को 3 अग्निपीड़ित परिवार को 6 महीने का राशन सामग्री अंगवस्त्र, बर्तन सहित अन्य घरेलू जरुरत के सामान  उपलब्ध कराया है,

- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि वे और उनकी टीम लगातार 16 वर्षों से समाजिक समरसता को बरकरार रखते हुए गरीबों की मदद करते आ रहे हैं, उनकी टीम को 5 मार्च को सोशल मीडिया पर एक महिला रोते हुए विडियो डालकर उनसे मदद की मांग की, जिसके बाद उनकी टीम घटहो पहुंचकर इस अग्लगी की घटना का मुआइना किया, बताते चलें कि बीते 4 मार्च होली के दिन रात्रि 11 बजे दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर घटहो पंचायत निवासी रामप्रसाद सहनी,श्याम वृक्ष सहनी,रामवृक्ष सहनी,के घर बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक लग गयी,

समस्तीपुर: सोशल मीडिया पर अग्निपीड़ित परिवार ने रील डालकर राजू सहनी से मांगी मदद, राजू सहनी ने महीनों का राशन सामग्री, बर्तन,कपड़ा व अन्य जरूरत के सामान उपलब्ध कराया 2इस अग्लगी की घटना में घर का सभी सामान जलकर राख हो गया, पीड़ित परिवार की हालत काफी दयनीय है,इस अग्लगी की घटना के बाद अपनी माइके पहुंची उजियारपुर प्रखंड के सुरजपुर निवासी सुनिता कुमारी ने सोशल मीडिया पर विडियो डालकर गरीबों के मसीहा राजू सहनी से मदद की गुहार लगाई थी,जिसके बाद वह अपने निजी कोष से उक्त अग्निपीड़ित तीनों परिवार को महीनों का राशन सामग्री, अंगवस्त्र, बर्तन. स्थानीय ग्रामीण व पीड़ित परिवार ने राजू सहनी की सराहना करते हुए,उनका आभार जताया है,

समस्तीपुर: सोशल मीडिया पर अग्निपीड़ित परिवार ने रील डालकर राजू सहनी से मांगी मदद, राजू सहनी ने महीनों का राशन सामग्री, बर्तन,कपड़ा व अन्य जरूरत के सामान उपलब्ध कराया 3मौके पर सियाराम राय, पिंटु राय, रामलाल सहनी, वरुण राय, चंद्रकांत सिंह, श्री राम सहनी,सुनीता कुमारी,उमा सहनी,सुजित कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share This Article