सरकार का नल-जल टाई टाई फीस, सैकड़ो वर्ष पुराने कुआं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं दलित बस्ती के लोग

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के छोटका कीर गांव के वार्ड संख्या दो में सैकड़ो वर्ष पुराने कुआं का गन्दा पानी पीने को दलित बस्ती के लोग मजबूर हैं। इधर सुचना मिलते ही ग्रामीणों के बीच पहुंचें जिला परिषद सदस्य भभुआ विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल ने मौके पर बताया की भभुआ प्रखंड के छोटका कीर गाँव के वार्ड संख्या दो दलित बस्ती के लोग कुआं का दूषित जल पीने को मजबूर है।

सरकार का नल-जल टाई टाई फीस, सैकड़ो वर्ष पुराने कुआं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं दलित बस्ती के लोग 2गांव की महिलाएं रस्सी और बाल्टी के सहारे कुएं से दूषित पानी निकालकर पीने को मजबूर हैं। बता दें कि गांव में नल जल की योजना तो लगी है लेकिन गाँव से पूरब दलित बस्ती की जमीन कुछ ऊचाई होने के कारण नल जल का पानी नहीं पहुंच पाता है।

- Sponsored Ads-

सरकार का नल-जल टाई टाई फीस, सैकड़ो वर्ष पुराने कुआं का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं दलित बस्ती के लोग 3स्वच्छ पानी पीने के लिए दलित बस्ती के लोग बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकते रहते हैं। पानी की बेहतर सुविधा के लिए गांव के ग्रामीण सरकारी दफ़्तरो का चक्कर लगा कर थक चुके है। मौके पर कपिलमुनी राम, अर्जुन चौधरी, अंगद पटेल साहिल काफ़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

कैमूर संवाददाता देवब्रत तिवारी की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article