नालंदा: पूर्व विधायक पप्पू खान बोले सीएम पद पर बने रहें नीतीश कुमार, राज्यसभा का फैसला वापस लें नीतीश कुमार

DNB Bharat Desk

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा से उनके गृह जिला नालंदा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में इस फैसले को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यह निर्णय नालंदा के लिए अप्रत्याशित है और इससे मायूसी का माहौल है। नीतीश कुमार के स्वास्थ्य लाभ के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बड़ी दरगाह में दुआ मांगा।

- Sponsored Ads-

पूर्व विधायक पप्पू खान ने कहा कि नीतीश कुमार ने करीब 20 वर्षों तक ईमानदारी से बिहार की सेवा की और राज्य में चौतरफा विकास किया। उनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था मजबूत हुई, सड़कों का जाल बिछा, गांव-गांव तक बिजली पहुंची और हर घर नल का जल जैसी योजनाएं लागू हुईं। इसी काम के आधार पर 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें जनादेश दिया।

नालंदा: पूर्व विधायक पप्पू खान बोले सीएम पद पर बने रहें नीतीश कुमार, राज्यसभा का फैसला वापस लें नीतीश कुमार 2उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री अपने राज्यसभा जाने के फैसले पर पुनर्विचार करें और फिलहाल मुख्यमंत्री पद पर बने रहें। पप्पू खान ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में स्वास्थ्य कारणों से उन्हें पद छोड़ना पड़े तो नालंदा से सात बार विधायक और वर्तमान मंत्री श्रवण कुमार को उनका उत्तराधिकारी बनाया जा सकता है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article