डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत तेयाय ओपी पुलिस ने शराब पीकर हंगामा करते एक शराबी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में बताया जाता है कि तेयाय ओपी क्षेत्र के सीमा पर नवादा गांव निवासी राजो मांझी के पुत्र संतोष मांझी शराब पीकर अपने ही गांव में हंगामा कर रहा था।
- Sponsored Ads-

इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा 112 को दी गई । पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तेयाय ओपी लाया जहां ओपी प्रभारी द्वारा जांचों उपरांत शराब की पुष्टि की गई एवं अग्रिम कार्रवाई करते हुए व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट