नालंदा: बिहटा-सरमेरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डाक पार्सल वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर हुए गुरुवार को सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अल्लीपुर गांव निवासी उदयचंद राउत के पुत्र अक्षय राउत के रूप में हुई है।

 हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की शादी इसी वर्ष वैशाख महीने में हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार सुरतपुर गांव से ट्रैक्टर पर गिट्टी अनलोड कराने के बाद अपने गांव अल्लीपुर लौट रहा था। 

इसी दौरान सरमेरा की ओर से आ रहे एक डाक पार्सल वाहन ने ट्रैक्टर के डाले में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का डाला और इंजन समेत पूरा वाहन सड़क पर पलट गया। इस हादसे में चालक अक्षय कुमार की मौत हो गई।

नालंदा: बिहटा-सरमेरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डाक पार्सल वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत 2 इसी दौरान पटना की ओर से आ रही एक इनोवा क्रिस्टा भी दुर्घटना की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। टक्कर से बचने के लिए चालक ने वाहन को सड़क किनारे उतार दिया। हालांकि, इनोवा में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। 

नालंदा: बिहटा-सरमेरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डाक पार्सल वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत 3बिंद थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल डाक पार्सल वाहन और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article