पुलिस ने 19 लीटर देशी शराब के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार, पुछताछ के बाद भेजा जेल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना अन्तर्गत तेयाय ओपी पुलिस ने 19 लीटर देशी शराब के साथ दो कारोबारी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में ओपी अध्यक्ष कुमारी निकिता भारती ने बताया की गुप्त सूचना पर काजी रसलपुर गांव निवासी अनिल चौधरी के पुत्र चंदन कुमार एवं राम अवतार सिंह के पुत्र नागमणि सिंह को गोदाम के पीछे मकई खेत से 19 लीटर देशी शराब खरीद बिक्री करते हुए गिरफ्तार कर थाना कांड संख्या 313/25 दर्ज करते हुए व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article