डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी से अवैध रूप से सफेद बालू कटाई मामले में नौला पिकेट प्रभारी अकरम खान ने सफेद बालू लदे ट्रैक्टर को भीठ गांव से बरामद किया गाडी छोड़ कर ड्राइवर फरार हो गया।
- Sponsored Ads-

उक्त बिना नंबर की ट्रैक्टर भीठ निवासी केदार पासवान के पुत्र धूपलाल पासवान की बताई जाती है।पिकेट प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन का मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
