बरौनी में पोलियो अभियान की सफलता को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

DNB Bharat Desk

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में 16 से 20 दिसम्बर तक संचालित पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार के निर्देशन में बीएचएम संजय कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई।

- Sponsored Ads-

जागरूकता रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी से प्रखण्ड परिसर में भ्रमण करते हुए आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर जागरूकता फैलाई। इस दौरान एक भी बच्चा छूटेगा तो सुरक्षा चक्र टूटेगा, दो बूंद दवा पोलियो हवा का नारा लगाया गया। जागरूकता रैली में सभी स्वस्थ्य कर्मी, सीएचओ, आशा फैलीटेटर, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सेविका तथा पल्स पोलियो पर्यवेक्षक ने भाग लिया।

बरौनी में पोलियो अभियान की सफलता को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली 2मौके पर बीएचएम संजय कुमार, बीएमसी सुधीर कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर भूषण कुमार, पर्यवेक्षक रामनिरंजन राय, मो दीन, शंकर चौधरी, आशा फेसिलेटर रंजू कुमारी, गिरीश देवी, आशा कार्यकर्ता सोनमणि कुमारी, मीणा देवी, कुमारी पुष्पलता, सुधा कुमारी, पिंकी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article