13 मई को ज्यादा से ज्यादा लोग अपना मताधिकार का प्रयोग करें:- डीएम रोशन कुशवाहा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आगामी 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा लगातार मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता अभियान चला रही है. शहर से लेकर गांव तक सभी विभागों एवं संगठनों के द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला मुख्यालय में दिव्यांगों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

- Sponsored Ads-

13 मई को ज्यादा से ज्यादा लोग अपना मताधिकार का प्रयोग करें:- डीएम रोशन कुशवाहा 2वही समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान भी शुरूआत किया गया। इस दौरान डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी मनीष कुमार सहित सभी अधिकारियों ने लगाए गए होर्डिंग पर हस्ताक्षर कर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। उसके बाद डीएम और एससी के द्वारा दिव्यांगों के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर उसे जगह से रवाना किया गया। इस दौरान डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा है कि आगामी 13 मई को बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है।

13 मई को ज्यादा से ज्यादा लोग अपना मताधिकार का प्रयोग करें:- डीएम रोशन कुशवाहा 3 आज दिव्यांगों के द्वारा जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। इस दौरान उन्होंने कहा है कि लगातार मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाती है और इस जागरूकता रैली इसलिए निकल जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपना मत अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि 13 मई को ज्यादा से ज्यादा लोग अपना मताधिकार का प्रयोग करें।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article