नालंदा: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर में बिहार शरीफ के डीएम कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर एनीमिया मुक्त अभियान का किया शुरुआत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला में एनीमिया मुक्त अभियान शुरू हो गया है। शुक्रवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी शशांक शुभांकर ने अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत जिले में कक्षा 6 से 12 तक की सभी लड़कियों और आगनवाड़ी केंद्रों में आने वाली महिलाओं और लड़कियों की जांच की जाएगी।

- Sponsored Ads-

जिन लड़कियों का हीमोग्लोबिन कम होगा, उन्हें दवाइयां देकर उचित उपचार किया जाएगा।अभियान अगले दो महीने तक चलेगा। हर दिन एक स्कूल और दो आगनवाड़ी केंद्रों में टीम जाएगी और जांच करेगी। उसी समय बच्चियों के रिपोर्ट के अनुसार उनका उपचार भी किया जाएगा।

नालंदा: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर में बिहार शरीफ के डीएम कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर एनीमिया मुक्त अभियान का किया शुरुआत 2जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का लक्ष्य नालंदा को एनीमिया मुक्त बनाना है। एनीमिया से ग्रसित बच्चियों और महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान महत्वपूर्ण है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article