स्वच्छता ही सेवा के तहत बछवाड़ा प्रखंड में श्रमदान से चलाया गया सफाई अभियान

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड के विभिन्न पंचायत के 66 गांव के कुल 75 जगहों पर साफ सफाई किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता पखवाड़ा, स्वच्छता ही सेवा के तहत रविवार को गांधी जयंती को लेकर जगह जगह सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के दौरान इलाके के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,समाजसेवी समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणो ने भाग लिया।

- Sponsored Ads-

प्रखंड क्षेत्र के गोधना,रानी एक,दो,तीन,गोविंदपुर,फतेहा,चिरंजीवीपुर,दादुपुर,विशनपुर समेत विभिन्न पंचायत के 66 गांव के कुल 75 जगहों पर साफ सफाई किया गया। स्वच्छता ही सेवा को लेकर प्रखंड समन्वयक बंटी कुमार सिंह ने बताया कि गांधी जयंती के पुर्व संध्या पर विषेश स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया गया।

स्वच्छता ही सेवा के तहत बछवाड़ा प्रखंड में श्रमदान से चलाया गया सफाई अभियान 2उन्होंने बताया कि घर के आस पास हमेंशा साफ सफाई रखें,जल जमाव ना होने दें। घर व गांव के आस पास साफ सफाई रहने से विभिन्न प्रकार की बीमारी से बचाव होता है। साफ सफाई के बाद कचड़े को जहां तहां नहीं फेंके डस्टबीन में डाले और स्वच्छताग्रही को दे।

स्वच्छता ही सेवा के तहत बछवाड़ा प्रखंड में श्रमदान से चलाया गया सफाई अभियान 3मौके स्वच्छता अभियान में बीडीओ अभिषेक राज,डॉ राजीव रंजन,डॉ अलकामा,कुमारी स्वाती,रेशमी कुमारी,निर्मला खलखो,रेखा कुमारी,सुनीता देवी,स्वच्छता प्रवेक्षक अविनाश यादव,मुखिया नुतन देवी,दीपांकर कुमार,प्रभात कुमार,उदय कुमार,रामराय देवी, उप प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार,पंससओम प्रकाश यादव, सिकंदर कुमार, समाजसेवी विजय शंकर दास,मुन्ना राय,श्रीराम राय,अरूण यादव,कुमार रूपेश यादव समेत करीब चार हजार लोग शामिल हुए।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article