पार्षद रूबी कुमारी और समाजसेवी घुंचुन यादव ने सफाईकर्मियों को सम्मानित कर दी शुभकामनाएं
डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर:होली के पावन अवसर पर वार्ड 33 की पार्षद रूबी कुमारी एवं पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी घुंचुन यादव ने अपने वार्ड के सभी सफाईकर्मी को अपने आवास पर आमंत्रित कर होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

वार्ड 33 के पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी घुंचुन यादव अपने वार्ड के कर्मठ स्वच्छता साथियों के साथ मिठाई, रंग एवं गुलाल देकर होली की खुशियाँ साझा की। पार्षद पति ने कहा कि सभी साथी हमारे वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने में दिन-रात समर्पित रहते हैं।इस पावन पर्व में उपस्थित सफाई मित्रों के अलावा वार्ड और हमसे जुड़े गणमान्य साथी आलोक कुमार, जे.के. यादव, धर्मेंद्र यादव, पंकज कुमार, ललित कुमार, के साथ-साथ हमारे परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि ऐसे आत्मीय वातावरण में होली का यह पर्व मनाकर अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का अनुभव हुआ।वही उन्होंने नगर निगम छेत्र के सभी वार्ड पार्षदों ,मेयर,उप मेयर,पदाधिकारियों ,जिला वासियो को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट