तेघरा के काजी रसलपुर पंचायत में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुये सैकड़ों लोग

DNB Bharat Desk

तेघड़ा |बेगूसराय मंगलवार को भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत काजी रसलपुर पंचायत के वार्ड नं 4 चकमला गाँव में कांग्रेस नेता रवि रंजन की ओर से आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में लोगों ने जमकर अबीर ग़ुलाल उड़ाया l मौके पर लोगों के बीच रंग अबीर का भी वितरण किया गया l

- Sponsored Ads-

स्थानीय मुखिया महंत प्रणव भारती ने लोगों से सौहार्द पूर्ण वातावरण में आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की l कांग्रेस नेता चुनचुन राय ने कहा कि रंगों का त्यौहार होली खुशियों और आपसी मिलन का पर्व है इसे बिना किसी भेद भाव के मिलजुल कर मनायें l

तेघरा के काजी रसलपुर पंचायत में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुये सैकड़ों लोग 2इस अवसर पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष महेंन्द्र कुमार, राजीव रंजन सिंह, सरोज कुमार पासवान, जिवेश सिंह, रंधीर मिश्रा, सुबोध प्रसाद सिंह, राजेश कुमार श्रवण, विभेष सिंह, पिंकू सिंह, बद्री सिंह, राम बाबू साह, पूर्व मुखिया रामाधार झा, समाजसेवी रामाधार सिंह, उदयशंकर सिंह बाबा, सुधीर चौधरी, रौशन कुमार, हरिवंश कुमार, अमरजीत कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे l

Share This Article