डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने मार्च कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

फ्लैग मार्च में एसडीपीओ सदर-2 भी स्वयं मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया। एसडीपीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि होली जैसे पावन पर्व पर शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अभद्र व्यवहार, हुड़दंग या किसी भी प्रकार की उग्र गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पूरे क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि होली शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट