बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी से लौट रहे तीन मजदूरों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

DNB Bharat Desk

बरौनी रिफाइनरी में काम कर वापस लौट रहे बाईक सवार मज़दूर को चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत थर्मल बस स्टैंड चौक के समीप एक अज्ञात वाहन ने अपने चपेटे में ले लिया। घटना की सूचना पाते ही चकिया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच सभी जख्मियों को स्थानीय सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया।

- Sponsored Ads-

घायलों की पहचान उसके साथी मज़दूर धीरज कुमार ने किया। धीरज कुमार ने बताया कि हम सभी रिफाइनरी में मेघा कंपनी में ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने जख्मियों की पहचान करते हुए बताया कि एक हमारे ग्रामीण पटना जिले के मरांची थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा टोल निवासी जगदीश तांती का पुत्र नन्दलाल कुमार एवं पटना जिले के ही दानापुर नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत

बेगूसराय के बरौनी रिफाइनरी से लौट रहे तीन मजदूरों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर 2मखदुमपुर गांव निवासी रवि कुमार और उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के फ़तनपुर गांव निवासी ब्रिजलाल सरोज के पुत्र दिनेश कुमार सरोज है। यह सभी ड्यूटी से छुटकर मार्केट करने बीहट आ रहे थे तभी थर्मल बस स्टैंड के पास एक अज्ञात वाहन ने अपने चपेटे में ले लिया। उन्होंने बताया कि सभी जख्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। तीनों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

Share This Article