विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर विशेषज्ञों ने दी मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की जानकारी

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड में उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया मेंं कार्यक्रम आयोजित कर मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी दी गई।

डीएनबी भारत डेस्क
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर रविवार को बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया मेंं कार्यक्रम आयोजित कर मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता प्रबंधन की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय मेंं स्थानीय साधन से लगाए गए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उदघाटन किया गया। अब किशोरियों को आसानी से पैड उपलब्ध हो सकेगा।

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर विशेषज्ञों ने दी मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की जानकारी 2

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ दर्शना कुमारी ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बढ़ते महत्व को देखते हुए यौन शिक्षा, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि किशोरियों में पाीरियड्स का समय आमतौर पर पांच से सात दिन का होता है। इस दौरान किशोरियों को कई तरह के शारीरिक, हार्मोनल बदलावों का सामना करना पड़ता है।

- Sponsored Ads-

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर विशेषज्ञों ने दी मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की जानकारी 3

इस क्रम में कमर और पेट में दर्द, उल्‍टी होना, चक्‍कर आना और पैरों में दर्द जैसे लक्षण का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को अपने हाइजीन का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई और स्वच्छता को लेकर खासतौर से सतर्क रहने की जरूरत पर बल दिया। क्योंकि लापरवाही कई बीमारियों को जन्म दे सकती है। यहां तक कि कई बार इंफेक्शन की वजह से महिलाओं को इनफर्टिलिटी संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय की शिक्षिका अपने आसपास की अशिक्षित महिलाओं को भी इस विषय पर जागरूक करें। वहीं एएनएम प्रमीला कुमारी ने सैनेटरी पैड के स्वच्छता प्रबंधन संबंधित जानकारी दी। उन्होंने हाइजीन पर विस्तार पूर्वक किशोरियों को जानकारी दी। उन्होंने इस विशेष दिनों के दौरान गंदे कपड़े के बदले पैड के इस्तेमाल पर बल दिया।

साथ ही उन्होंने बताया कि जन औषधीय योजना के द्वारा सस्ते दर पर पैड उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ रामपाल, एमडीएम के जिला साधन सेवी मो दाऊद आलम, पंचायत समिति सदस्य जुनैद अहमद, एचएम अब्दुल्लाह ने अपनी बातें कही। कार्यक्रम का संचालन बीसीएम दयाशंकर पासवान ने किया एवं विद्यालय की ओर से 50 छात्राओं को निशुल्क सेनेटरी पैड उपलब्ध कराया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article