समस्तीपुर: दलसिंहसराय के बल्लोचक में युवक के घर पर चढ़कर फायरिंग करना पड़ा महंगा, भीड़ ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर। जिले के दलसिंहसराय थाना अंतर्गत बल्लोचक गांव में, दो गुट के युवकों के बीच हुए विवाद में एक बदमाश युवक के द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि गोली फायरिंग कर भाग रहे बदमाश युवक को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर दबोच लिया, तथा उसकी जमकर धुनाई करने के बाद, स्थानीय पुलिस को सुचित कर दिया।

 उधर सुचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंच गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार कर थाने लेती चली गयी। उधर गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। गिरफ्तार बदमाश युवक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बल्लोचक मुहल्ला निवासी कृष्णा सिंह के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाम करीब 5 बजे बल्लोचक निवासी छोटू कुमार अपने दरवाजे पर बैठा हूआ था। 

समस्तीपुर: दलसिंहसराय के बल्लोचक में युवक के घर पर चढ़कर फायरिंग करना पड़ा महंगा, भीड़ ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा 2इसी दौरान बदमाश कृष्णा सिंह, छोटू कुमार के दरवाजे पर आया और गाली-गलौज करने लगा। जिसे छोटू कुमार ने गाली देने से मना किया। जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान कृष्णा सिंह ने अपने कमर से पिस्तौल निकाला और गोली फायर कर दिया तथा भागने लगा। जिसे छोटू कुमार के घरवालों ने स्थानीय लोगों की मदद से खदेड़कर पकड़ लिया, तथा जमकर धुनाई करने के बाद इसकी सुचना दलसिंहसराय पुलिस को दिया। 

समस्तीपुर: दलसिंहसराय के बल्लोचक में युवक के घर पर चढ़कर फायरिंग करना पड़ा महंगा, भीड़ ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा 3सूचना मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तथा बदमाश यूवक को अपने कब्जे में ले लिया। जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक पिस्तौल तथा घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। हालांकि घटना के बाद बदमाश युवक के 2 अन्य साथी अपाचे बाईक पर सवार होकर भाग निकला। हालांकि इस गोलीबारी की घटना में किसी के हताहत होने की सुचना नही है। 

समस्तीपुर: दलसिंहसराय के बल्लोचक में युवक के घर पर चढ़कर फायरिंग करना पड़ा महंगा, भीड़ ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंपा 4वहीं इस संबंध में एसडीपीओ दलसिंहसराय विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि, गिरफ्तार युवक कृष्णा सिंह के एक दोस्त के साथ, जिस युवक के घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है, उसका पांड़ गांव में एक युवक के साथ मारपीट की घटना हो गयी थी। हालांकि उस मारपीट की घटना की सुचना किसी भी पक्ष के लोगों ने दलसिंहसराय थाना को नही दिया था। उसी घटना को लेकर ही छोटू कुमार के घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। गोलीबारी करने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार युवक के पास से हथियार भी बरामद किया गया है।

Share This Article