नालंदा: घर के आगे लगे ट्रैक्टर में बदमाशों ने लगाई आग, ट्रैक्टर जल कर हुआ खाक

DNB Bharat Desk

बिंद थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

बिंद थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव में मंगलवार की रात्रि में 10 बजे अज्ञात बदमाशों ने घर के आगे लगी ट्रैक्टर में आग लगा दिया। जिससे आग में जलकर ट्रैक्टर खाक हो गया। इस संबंध में ट्रैक्टर के मालिक सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि खेत को जोताई कर मंगलवार की शाम में ट्रैक्टर को घर के आगे लगा दिया था,और सब परिवार के लोग घर में सोए हुए थे।

नालंदा: घर के आगे लगे ट्रैक्टर में बदमाशों ने लगाई आग, ट्रैक्टर जल कर हुआ खाक 2जहां रात्रि में करीब 10 बजे  वहीं जब ट्रैक्टर का टायर ब्लास्ट हुआ तो आवाज सुनकर बाहर आए और देखा कि ट्रैक्टर जल रहा है। जहां शोर मचाया आवाज सुनकर घर के सदस्य भी उठ गए और आग को बुझाने में लग गए।

- Sponsored Ads-

नालंदा: घर के आगे लगे ट्रैक्टर में बदमाशों ने लगाई आग, ट्रैक्टर जल कर हुआ खाक 3जहां काफी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। तब-तक ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया था। घटना की जानकारी पीड़ित ने बिंद थाना की पुलिस को दिया जहां घटना की जानकारी मिलते ही बिंद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article