वीरपुर में छठ्ठी के भोज में हर्ष फायरिंग, एक 16 वर्षीय किशोर घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला में पुलिस के लाख कोशिशों और दवीस के बावजूद भी हर्ष फायरिंग का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी करी में वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 8 किसान भवन के पास आयोजित एक छट्ठी के भोज में हर्ष फायरिंग होने से एक 16 वर्षीय किशोर को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

- Sponsored Ads-

जिससे हर्ष का माहौल अफरा तफरी व भगदड़ में तब्दील हो गया। घायल किशोर को स्थानीय लोगों की मदद से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल किशोर की पहचान वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 12 के राजकुमार महतो के 16 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में बताया जा रहा है। जिसे पजरा में गोली लगने से संबंधित बातों को बताया जा रहा है।

वीरपुर में छठ्ठी के भोज में हर्ष फायरिंग, एक 16 वर्षीय किशोर घायल 2ग्रामीणों ने बताया कि मुरारी पासवान के घर नाती जन्म लिया है उसी के उपलक्ष्य में छट्ठी का भोज आयोजित था जिसमें हर्ष फायरिंग के दौरान उक्त किशोर को गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि फर्द व्यान लिया गया है जिसके आधार पर मामले की जांच किया जा रहा है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article