भगवानपुर पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों को एक देशी पिस्तौल दो मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर पुलिस ने गुरुवार को तीन लोगों को देशी पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार उनकी पहचान थाना क्षेत्र के भगवानपुर नव टोलिया निवासी लालटून तांती के पुत्र करण कुमार,शत्रुघ्न राम के पुत्र अंकुश कुमार व बिरजू तांती के पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि एएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस गश्ती के दौरान बाइक सवार युवक पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगा।पुलिस ने खदेड़ कर उसे पकड़ा व तलाशी ली।

भगवानपुर पुलिस ने बाइक सवार तीन लोगों को एक देशी पिस्तौल दो मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार 2तलाशी लेने पर एक देशी पिस्तौल, दो मोबाइल व एक बाइक जब्त कर लिया।पुलिस ने थाना कांड संख्या 9/2024 दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत बेगुसराय भेज दिया है।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

 

Share This Article