समस्तीपुर: अल्पसंख्यक समाज के बच्चों की बेहतर तालीम के लिए जिला में खुलेगा आवासीय विद्यालय

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर:बिहार सुन्नी वफ्व बोर्ड के अध्यक्ष सैयद इर्शादुल्लाह ने कहा है कि बिहार के सभी जिलों में अल्पसंख्यक समाज के बच्चों को बेहतर तालीम देने के लिए नवोदय विद्यालय की तर्ज पर एक -एक विद्यालय बनेगा। समस्तीपुर में भी 70 करोड़ की लागत से इस विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा ।

 जहां 500 बच्चे एक साथ तालीम ले सकेंगे। यह आवासीय विद्यालय होगा। जहां पर बच्चों को रहने खाने, पढ़ने लिखने की सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय भवन निर्माण के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर में भी यह विद्यालय का बहुत जल्द काम करना शुरू कर देगा ।उन्होंने निर्माण अधीन स्थल का निरीक्षण भी किया है कार्य प्रगति पर है।

समस्तीपुर: अल्पसंख्यक समाज के बच्चों की बेहतर तालीम के लिए जिला में खुलेगा आवासीय विद्यालय 2 वफ्व बोर्ड के अध्यक्ष समस्तीपुर में वक़्फ़ कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह पहला मौका है जहां मुस्लिम समुदाय के बच्चों को बेहतर तालीम देने के लिए कोई सरकार काम कर रही है। नीतीश कुमार ने वर्ष 2005 में मुस्लिम समुदाय के बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए नवोदय विद्यालय की तर्ज पर विद्यालय खोलने की बात कही थी, जो अब मूर्त रूप ले रहा है।

 उन्होंने कहा कि मुसलमान शिक्षित हो जाएंगे इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है । सुरक्षा नीतीश सरकार दे ही रही है।  उन्होंने कहा कि 2000 कब्रिस्तानों की अब तक घेराबंदी हो चुकी है। शेष बचे हुए कब्रिस्तानों की भी घेराबंदी की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी कब्रिस्तानों की घेराबंदी कर दी जाएगी। 

समस्तीपुर: अल्पसंख्यक समाज के बच्चों की बेहतर तालीम के लिए जिला में खुलेगा आवासीय विद्यालय 3एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में सबका सम्मान किया है चाहे वह किसी भी जाति धर्म के हो। उन्होंने मुसलमान से आह्वान किया कि वह नीतीश कुमार को गोद ले लें ताकि वह आजीवन मुख्यमंत्री रह सकें। ताकि बिहार में अमन चैन बना रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article