भगवानपुर थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन,तीन मामले निष्पादित,शेष को मिला तारीख

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन हेतु शनिवार को भगवानपुर थाना परिसर में अंचलाधिकारी रानू कुमार एवं एस आई महेश प्रसाद सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में  जनता दरबार का किया गया आयोजन इस सम्बन्ध मे अंचलाधिकारी रानू कुमार ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि संबंधी विवादों के निष्पादन के लिए जनता दरबार आयोजित किया जाता है

- Sponsored Ads-

पूर्व से तीन (3)मामले लंबित थे आज तीन नए मामले  आए उक्त सभी मामलो तीन मामले मे दोनों पक्ष उपस्थित होने के कारण तीन मामले का  निष्पादन  किया गया अन्य मामलो मे दोनों पक्ष उपस्थित नहीं होने के कारण तीन (3)मामले का निष्पादन नहीं हो सका है उपरोक्त मामलो मे दोनों पक्षो को फिर से सूचित किया जाएगा अगर अगले सप्ताह दोनों पक्ष उपस्थित होते है तो सभी मामलो का निष्पादन कर दिया जायगा

भगवानपुर थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन,तीन मामले निष्पादित,शेष को मिला तारीख 2

वहीं एस आई महेश प्रसाद सिंह ने कहा जिन मामलो का निष्पादन हो गया है अगर दोनों पक्षो मे से कोई पक्ष किसी प्रकार का विवाद करते है तो उनपर कानूनी कार्यवाही की जायगी उक्त मौके पर राजस्व कर्मचारी हेमंत पाल, पवन कुमार,मनोज साहनी, अवधेश झा सहित थाना कर्मी व मामले से संबंधित फरियादि  उपस्थित थे

Share This Article