प्राथमिक शिक्षा निदेशक के आदेश पर  सभी विद्यालयों में 23 से 27 जून तक स्वागत सप्ताह का आयोजन किया जाएगा

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

गर्मी की छुट्टी समाप्त होने के बाद आज से स्कूल खुल रहे हैं। स्कूल आने वाले बच्चों को तिलक लगाकर,हाथ मिलाकर,हाई फाई देकर,नमस्ते आपका स्वागत है बोलकर स्वागत किया जाएगा।  प्राथमिक शिक्षा निदेशक  द्वारा इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया गया है। इस संबंध में कहा गया है कि 23 से 27 जून तक सभी प्रारंभिक विद्यालयों में स्वागत सप्ताह मनाया जाएगा। 20 दिनों के ग्रीष्मावकाश के बाद बच्चे आनंदपूर्ण और आत्मीय विश्वास के साथ पठन-पाठन कर सकें, इसके लिए इसका आयोजन होगा।

इस सप्ताह के दौरान बच्चों द्वारा किए गए गृहकार्य का आकलन होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा ताकि बच्चों में गौरव की अनुभूति हो।स्वागत सप्ताह के दौरान हर दिन स्वागत आधारित तीन मुख्य गतिविधियों का संचालन विद्यालयस्तर पर किया जाएगा। सभी प्रधानाध्यापक विद्यालय संचालन से एक घंटा पहले अपने विद्यालयों में लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतना सत्र के दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा प्रत्येक दिन विद्यार्थी-स्वागत आधारित एक गतिविधि की जाएगी।

इसके तहत स्वागत भाषण, प्रेरणादायी कहानी, महान व्यक्ति का जीवन परिचय, कविता वाचन और बातचीत की जाएगी। हर दिन एक विशेष थीम के तहत प्रथम घंटी स्वागत सप्ताह को समर्पित रहेगा। पहले दिन 23 जून को बच्चे गर्मी की छुट्टी के अनुभव को साझा करेंगे। 24 जून को बच्चों के गृह कार्य का आकलन किया जाएगा। 25 को प्रथम घंटी में बच्चों द्वारा गणित कार्य कराया जाएगा।26 को रीडिंग एक्सप्रेस व 27 जून को स्वागत सप्ताह एक्सप्रेस थीम पर गतिविधियों का आयोजन होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article