डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना क्षेत्र के बहरबन्नी स्थित बाबा स्थान के पास वीरपुर पकठौल रोढ पर गुरुवार को अहले सुबह में तीन लाख रुपए रंगदारी नहीं देने से नाराज़ अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को गोली मारकर हत्या कर दिया था।

हत्या मामले के नामजद आरोपी सुजीत कुमार को वीरपुर पुलिस ने पीपरादोदराज पंचायत के वार्ड नं 9 से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि मोहम्मद सज्जाद के परीजनों के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीपरा निवासी सोमर के पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार सुजीत ने अपनी संलिप्तता कबुल कर लिया है। उसके बताए अनुसार हत्या में प्रयुक्त बाइक एफ जेड बी आर 09 ए एल 5744 को भी बखरी से बरामद कर लिया है। थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने यह भी बताया कि घटना में संलिप्त अन्य आरोपीयों की तलाश की जा रही है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट