डीएनबी भारत डेस्क
थाना क्षेत्र के कटहरिया गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि कटहरिया निवासी भत्तु सहनी के पुत्र ओम कुमार थानाकाण्ड संख्या 180/25 में नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी था।
गुप्त सूचना पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट