बेगूसराय में अब अपराधियों की खैर नहीं, पुलिस ने एक खास तैयारी कर कर रही है छापेमारी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अब अपराधियों की खैर नहीं, इसके लिए पुलिस ने एक खास तैयारी शुरू कर दी है और अपराधियों की धर पकड़ के लिए तमाम कोशिश से कर रही है। ऐसा ही एक मामला नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला से सामने आया है जहां पर अपराधी को पकड़ने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल गाछी टोला पहुंची और अपराधी को पकड़ने में सफलता पाई।

बेगूसराय में अब अपराधियों की खैर नहीं, पुलिस ने एक खास तैयारी कर कर रही है छापेमारी 2गिरफ्त में आए अपराधी की पहचान गाछी टोला निवासी शिवम कुमार के रूप में की गई है । आरोप लगाया जा रहा है कि रविवार के दिन शिवम कुमार ने नगर थाना क्षेत्र के ही काली स्थान चौक के समीप एक महिला से  छिनतई की घटना को अंजाम दिया था तथा महिला के पर्स में मौजूद ₹1000 एवं एटीएम कार्ड वगैरह की लूट की घटना को अंजाम दिया था।

बेगूसराय में अब अपराधियों की खैर नहीं, पुलिस ने एक खास तैयारी कर कर रही है छापेमारी 3साथ ही साथ एटीएम कार्ड के द्वारा शिवम कुमार ने 17000 रुपए की निकासी भी की थी एवं कई सामान भी खरीदे थे । तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपराधी की शिनाख्त गाछी टोला निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई। तत्पश्चात पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article