डीएनबी भारत डेस्क
मंसूरचक पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी को लेकर थानाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि ए एस आई अशोक कुमार पासवान सशस्त्र बल के साथ गश्ती कर रहे थे । उसी क्रम में समसा पंचायत के वार्ड संख्या 7 में गुप्त सूचना के आधार पर रामप्रवेश पासवान के घर के पीछे हथियार लेकर अपराधी को बैठे होने की सूचना मिली ।
- Sponsored Ads-

जैसे ही गस्ती पुलिस गाड़ी रोका तो युवक देख कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। संदेह के आधार पर जब पकड़े गये रामप्रकाश पासवान पिता रामप्रवेश पासवान थाना क्षेत्र के समसा वार्ड नंबर 7 से एक रिवाल्वर और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया ।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
