डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को देर रात्रि बनवारीपुर गांव से एक लंबे समय से फरार चल रहे कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि बनवारीपुर निवासी उद्यो पासवान के पुत्र भवानी पासवान को गुप्त सूचना पर उसके गांव से ही गिरफ्तार किया गया।
- Sponsored Ads-

पुलिस के अनुसार, आरोपी थाना कांड संख्या 105/2021 में नामजद आरोपी था और कई वर्षों से फरार चल रहा था। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने उसे उसके गांव से गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय भेज दिया
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
