डीएनबी भारत डेस्क
बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में अहले सुबह मुर्गा लदे पिकअप लुट मामले का पुलिस ने चंद घंटे में ही खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को लूटे गए मुर्गा लदे पिकअप के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की अहले सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक मुर्गा लदे पिकअप को लूटकर फरार हो गया था।जब इसकी सूचना दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार को मिली तो उन्होंने तुरंत एक टीम गठित कर पुलिस को छापामारी करने का निर्देश दिया।
बताया जाता है कि टीम ने महज चंद घंटे के अंदर ही घटहो थाना क्षेत्र के कांचा गांव से समीप से मुर्गा लदे पिकअप को बरामद कर लिया साथ ही इस घटना में शामिल तीन अपराधियों को एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया जिससे एक बदमाश का पूर्व में भी लूटकांड में आपराधिक इतिहास रहा है वही दोनों बदमाश का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट