समस्तीपुर: जिला कल्याण पदाधिकारी प्रसून परिमल निलंबित, मंत्री के औचक निरीक्षण में गिरी गाज

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिला कल्याण पदाधिकारी प्रसून परिमल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल। बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई।

- Sponsored Ads-

यह कार्रवाई मंत्री द्वारा डॉ. अंबेडकर कल्याण छात्रावास सरायरंजन, डॉ. भीमराव अंबेडकर 10+2 आवासीय बालिका विद्यालय, हरपुर एलौथ और काशीपुर स्थित छात्रावास संख्या-02 के औचक निरीक्षण के बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर की गई।

Share This Article